फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट पर भड़काऊ पोस्ट की तो होगी जेल

Thu, 24 Nov 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
सोशल साइट पर भड़काऊ पोस्ट की तो होगी जेल - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले खुराफाती सोशन साइट्स का सहारा नहीं ले सकेंगे। आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट पर सीधे मुकदमा दर्ज कर जेल का रास्ता दिखाया जाएगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय से ब्हाट्सएप सर्विलांस सेंटर का गठन कर हेल्पलाइन नंबर 9454401002 जारी कर दिया गया है।  इसके अलावा जिला स्तर पर कार्रवाई कराने के लिए एसपी को जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से सोशल साइट्स फेसबुक खासकर व्हाट्सएप ग्रुप पर ऐसे पोस्ट अपलोड करने की संख्या लगातार बढ़ रही थी। जिससे सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिशें की जा रही है। कुछ स्थानों पर हुए बवाल की जांच के दौरान भी सोशल साइट्स पर खुराफातियों की सक्रियता सामने आई थी। ऐसे पोस्ट की निगरानी के लिए यूपी पुलिस के तकनीकी सेवा मुख्यालय से ब्हाट्सएप सर्विलांस सेंटर संचालित किया गया है। जिसके तहत अब ऐसी पोस्ट करने वालों पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। जारी किए गए नंबर पर शिकायत करने के साथ ही लोग आपत्तिजनक पोस्ट की शिकायत सीधे जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक से कर सकेंगे। जिसके बाद पुलिस सीधे मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी। एसपी सभाराज ने बताया कि जातिगत एकता बढ़ाने और खुराफात करने वालों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से इसकी शुरूआत की गई है। इसको सफल बनाने के लिए जनता से सहयोग की अपील है। शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें