फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में तैनात तीन संविदा नर्सों की सेवा समाप्त

Tue, 09 Aug 2016 11:21 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 सीएचसी में जनवरी माह में डिलीवरी के कुछ देर बाद गांव ढक्का चांट निवासी रामकुमार की पत्नी की मौत के मामले में तीन संविदा नर्सें दोषी पाई गईं। तीनों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रसव पीड़ा के चलते गांव ढक्का चांट निवासी रामकुमार की 35 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी को 21 जनवरी को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। यहां डिलीवरी के बाद महिला ने पुत्र को जन्म दिया। कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई थी। महिला की मौत पर व्यापारी नेता हाजी लाडले और बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुनेंद्र पाल सागर के नेतृत्व मेें सीएचसी पहुंचे लोगों ने हंगामा कर सीएचसी अधीक्षक का घेराव किया था। हंगामा कर रहे लोगों ने डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की मौत होने का आरोप लगाया था। सीएमओ के आदेश के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच में संविदा पर तैनात नर्स अंजलि राना, नीतू शर्मा और गीता को दोषी पाया। उन्होंने बताया कि जांच के बाद तीनों नर्सों की सेवा समाप्त कर दी गई हैं। सीएमओ के निर्देश पर तीनों को सेवा समाप्ति का आदेश सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें