फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनओसी न मिलने से ओवरब्रिज निर्माण बाधित

Tue, 09 Aug 2016 11:19 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 नौगवां रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज निर्माण क्षेत्र के पेड़ काटने को पर्यावरण मंत्रालय से एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी एनओसी नहीं मिली है। इससे निर्माण प्रभावित हो रहा है। इससे परेशान होकर सेतु निगम के अभियंताओं ने दूसरी ओर भी काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

नौगवां रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेलवे लाइन के उत्तर की ओर करीब 67 पेड़ काटे जाने हैं। इसके लिए गत वर्ष ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने से कई माह पूर्व सेतु निगम ने वनविभाग में आवेदन किया था लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते अब तक एनओसी नहीं मिली है। इससे न केवल ओवरब्रिज का निर्माण अटका है शहर का विकास भी थम गया है। इस क्षेत्र के लोग परेशान हैं और उनके काम धंधे चौपट हो गए हैं। यदि समय रहते एनओसी मिल गई होती तो इन आठ माह में रेललाइन के उत्तर की ओर भी काफी काम पूरा हो चुका होता। हालांकि काफी प्रयास के बाद भी एनओसी न मिलने पर सेतु निगम अभियंताओं ने ऐसे स्थानों पर पाइलिंग का काम शुरू करा दिया है जहां पेड़ नहीं आ रहे हैं लेकिन इससे कुछ दिन ही काम चलाया जा सकता है।
00000000000
सर्विस रोड बनने में बाधक है पेड़
पीलीभीत। दरअसल रेल लाइन के उत्तर की ओर भी ओवरब्रिज का निर्माण मुख्य मार्ग के ऊपर ही किया जाएगा। इससे पेड़ खड़े होने से दिक्कत नहीं है लेकिन ओवरब्रिज के दोनों ओर सर्विस रोड बनाने में पेड़ बाधा बन रहे हैं। अभियंताओं का कहना है कि इस बार सर्विस रोड बनाने के बाद ही काम शुरू किया जाएगा ताकि आवागमन में दिक्कत न हो। 
विज्ञापन

00000
पेड़ काटने की अनुमति के लिए पर्यावरण मंत्रालय को पत्रावली भेजी जा चुकी है। कई बार लगी आपत्तियों को भी दूर करा दिया गया है। एनओसी पर्यावरण मंत्रालय से ही मिली है। हमारे स्तर से कहीं रूकावट नहीं है।
विज्ञापन

आदर्श कुमार, डीएफओ सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें