फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर ब्रांच नहर में पानी न होने से किसानों को दिक्कत

Fri, 28 Nov 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
देव ऋषि शंखधर
विज्ञापन
बीसलपुर। ब्रांच नहर में पिछले काफी समय से पानी नहीं होने के कारण फसलों की सिंचाई करने में किसानों को काफी दिक्कत हो रही है। किसानों ने नहर में पानी जल्द छोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन

आसपास स्थित खेतों के किसान फसलों की सिंचाई करने के लिए पूरी तरह से नहरों पर आश्रित हैं। नगर के पास से गुजरने वाली बीसलपुर ब्रांच नहर में पिछले काफी समय से पानी नहीं है। इस वजह से खेतों में गेहूं की सिंचाई करने में किसानों को काफी दिक्कत हो रही है। जिन खेतों में सिंचाई की वैकल्पिक व्यवस्था है, उन्हीं में सिंचाई हो पा रही है। इस बीच जागरूक किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कई बार संपर्क साधा लेकिन अभी तक नहर में नहीं पानी छोड़ा गया है। इससे सिंचाई की समस्या बनी हुई है।


इन स्थानों के किसानों को हो रही दिक्कत
नगर, साबेपुर, गांगूपुर, कासिमपुर, पतिपुरा, सफोरा, बैरा, बौनी, अहिरपुरा ,गोवल आदि स्थानों के किसानों को नहर में पानी न मिलने से अधिक दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसलपुर ब्रांच नहर में पानी तत्काल छोड़ा जाना चाहिए। नहर का पानी न मिलने से फसलें सूख रही हैं।
देव ऋषि शंखधर, कृषक गांव बैरा


विभागीय अधिकारी नहर में पानी छोड़ने में जानबूझकर विलंब कर रहे हैं। इसके लिए अधिकारी ही जिम्मेदार हैं। -
प्रेम सिंह यादव, कृषक मोहल्ला दुबे


बीसलपुर ब्रांच नहर में 12 दिसंबर से हर हालत में पानी छोड़ दिया जाएगा। उसके बाद किसानों को फसलों की सिंचाई करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। -
विशाल मिश्रा, सहायक अभियंता शारदा सागर खंड

देव ऋषि शंखधर

देव ऋषि शंखधर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें