फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अब रात में बस चलाने की जिम्मेदारी संभालेंगे अनुभवी चालक

Wed, 31 Dec 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अब डिपो के अनुभवी चालक रात के समय बस संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। पांच वर्ष से अधिक समय से बस चलाने वाले चालकों को इसमें वरीयता दी जाएगी। शासन से निर्देश आने के बाद अफसरों ने चालकों को चिह्नित करने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से 103 बसों का संचालन हो रहा है। इसमें लंबी दूरी की बसें भी शामिल हैं। सर्दी में कोहरे के कारण बस संचालन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में शासन से निर्देश जारी हुए हैं कि अनुभवी चालकों से ही रात्रि में बस का संचालन कराया जाए ताकि यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। मौजूदा समय में डिपो पर करीब 17 नियमित चालक हैं। इसके अलावा 194 संविदा चालक हैं। इनमें उन चालकों को चिह्नित किया जाएगा जिनको पांच वर्ष से ज्यादा का अनुभव हो। साथ ही उनसे सड़क हादसे न हुए हों।
एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि बस संचालन सही तरह से हो इसको लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शासन से आए निर्देश के बाद अनुभवी चालकों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन


दृश्यता कम होने पर सुरक्षित स्थान पर खड़ी की जाएगी बस
रोडवेज बस संचालन के समय रास्ते में अगर कोहरा अधिक होता है। दृश्यता कम होती है तो बस का संचालन नहीं किया जाएगा। बस को सुरक्षित स्थान ढाबा, पेट्रोल पंप या फिर नजदीकी डिपो पर खड़ा किया जाएगा। दृश्यता सही होने पर ही बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें