फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: देवीपुरा गोशाला में गोबर और गोमूत्र से बनेगा लिक्विड बायो फर्टिलाइजर

Wed, 31 Dec 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। देवीपुरा गोशाला में गोबर- गोमूत्र से लिक्विड बायो फर्टिलाइजर बनाया जाएगा। कोटा से आई कार्यदायी संस्था की टीम ने गोशाला का भ्रमण किया और अफसरों से बात की। लिक्विड बायो फर्टिलाइजर प्लांट लगाने के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

शहर से सटी देवीपुरा गोशाला में गोबर गैस बनाने का काम किया जा रहा है। साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाएं यहां पेंट और अन्य वस्तुओं का निर्माण कर रही है। अब यहां एकत्र गोबर और गोमूत्र का उपयोग रसायन बनाने में किया जाएगा। लिक्विड बायो फर्टिलाइजर का उपयोग फसलों में खाद की तरह किया जाएगा। इसको लेकर अब कार्यदायी संस्था की ओर से कवायद तेज कर दी गई है। मंगलवार की देर शाम कोटा से पहुंची टीम ने अफसरों से बात कर प्रोजेक्ट के बारे में बताया। सीवीओ डॉ. पीके त्यागी ने बताया कि फसलों में डाला जाने वाला उर्वरक अब देवीपुरा गोशाला में तैयार किया जाएगा।

किसानों को कम दाम पर मिल सकेंगे गुणवत्ता वाले रसायन
कम दामों में बेहतर फसल का उत्पादन हो सके। इसको लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। देवीपुरा गोशाला में तैयार होने वाले रसायन किसानों को कम दामों पर उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे वह कम दामों में बेहतर उपज कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें