फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सुपरवीजन होगा मजबूत, तैनात होंगी 12 सुपरवाइजर

Thu, 11 Dec 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सुपरवीजन अब मजबूत हो सकेगा। लंबे समय से खल रही कमी के बाद अब 12 सुपरवाइजर की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है। नवनियुक्त महिला सुपरबाइजरों को छह हफ्ते के प्रशिक्षण के बाद उन्हें ब्लॉकों में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में करीब 19 सौ से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन हो रहा है। इसमें करीब 1820 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तैनाती है। इसके लिए 70 के सापेक्ष महज आठ सुपरवाइजर के सहारे आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। सुपरवाइजरों की कमी की चलते विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है। ऐसे में लंबे समय से विभागीय स्तर से पत्राचार किया जा रहा है। इसको लेकर हाल ही में विभाग को 12 नई सुपरवाइजरों की नियुक्त दी गई है। इन महिला सुपरवाइजरों का शासन स्तर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विकास भवन स्थित गोमती सभागार में छह हफ्तों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें ब्लॉकों में तैनाती दी जाएगी। इससे विभागीय कार्य को भी गति मिल सकेगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी ने बताया कि नवनियुक्त महिला सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जल्द ही इन्हें तैनाती दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें