फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्त शक्ति संगम : महिलाओं को पढ़ाया सशक्तीकरण का पाठ, नारी के सात गुण भी बताए

Mon, 01 Dec 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुए सप्त श​क्ति संगम कार्यक्रम में
विज्ञापन
पीलीभीत। विद्या भारती के सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम में महिलाओं को सशक्तीकरण का पाठ पढ़ाया जा रहा है। साथ ही भारतीय संस्कृति में बताए गए नारी के सात गुणों कीर्ति, श्री, वाक्, स्मृति, मेधा, धृति व क्षमा से अवगत कराया जा रहा है। सरस्वती शिशु मंदिर और इंटर कॉलेज में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जा रहा है। सोमवार को शहर के चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंइटर कॉलेज में 100 से अधिक महिलाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन




सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी मातृ शक्ति की पूर्व प्रेसीडेंट सुमन गुप्ता, अनीता रानी (प्रधानाचार्या जीजीआईसी) ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। अंगूरी देवी बालिका विद्या इंटर कॉलेज की हिंदी प्रवक्ता कमलेश शर्मा ने अतिथियों का परिचय कराया। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य ने कहा कि महिलाओं को जागरूक रहने की आवश्यकता है। सुमन गुप्ता ने बताया कि यह अभियान भारतीय संस्कृति में वर्णित नारी के सात गुणों पर आधारित है। इस कारण सप्त शक्ति संगम नाम दिया है। हमारी शिक्षा तभी सार्थक है जब कि हम अपने परिवार को संस्कार युक्त वातावरण दे सकें। संभव हो तो संयुक्त परिवार में रहें। यदि एकल परिवार में रहे तो अपने बच्चों को दादी बाबा के संपर्क में अवश्य लाएं। उन्होंने घर में तुलसी तथा फूल वाले पौधे लगाने, अतिथियों का सत्कार करने, पॉलिथीन का प्रयोग न करने, स्मार्टफोन का प्रयोग सीमित करने आदि बिंदुओं पर चर्चा की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अनीता देवी, उपासना, गोमती देवी, सृष्टि गुप्ता, अर्चना जैसवार, भावना, अनुपम सक्सेना, रिद्धिमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें