फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: व्हाट्सएप पर अपना बनकर मांग रहे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। व्हाट्सएप पर किसी परिचित, रिश्तेदार या दोस्त के नंबर से इमरजेंसी बताकर रुपये मांगने का संदेश आए तो बिना पुष्टि किए रुपये भेजना भारी पड़ सकता है। जिले में साइबर ठग व्हाट्सएप हैक कर लोगों के परिचितों से रुपये मांग रहे हैं। एसपी सुकीर्ति माधव ने लोगों से पहले फोन कर पुष्टि करने और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की अपील की है।
विज्ञापन

जिले में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है। पहले लोगों का व्हाट्सएप अकाउंट हैक किया जाता है और फिर उसी नंबर से रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों को इमरजेंसी का हवाला देकर रुपये मांगने वाले संदेश भेजे जाते हैं। परिचित का नंबर होने के कारण कई लोग भरोसा कर लेते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं।
हाल ही में शहर के एक अधिवक्ता का व्हाट्सएप हैक कर साइबर ठगों ने खाते से लाखों रुपये की ठगी की और उनकी संपर्क सूची में शामिल लोगों को भी संदेश भेजकर रुपये मांगे गए। माधोटांडा निवासी एक युवक का व्हाट्सएप हैक कर उसके कई परिचितों को रुपये मांगने के मैसेज भेजे गए। हालांकि कुछ ने फोन कर पुष्टि की तो कुछ ने जरूरी समझकर रुपये भी डाल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें