फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संघ के कार्यक्रम के लिए विधायक से ठगी की कोशिश

Sat, 18 Jul 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विवेक कुमार वर्मा, बीसलपुर विधायक, भाजपा - फोटो : 1
विज्ञापन
पीलीभीत। बीसलपुर के भाजपा विधायक विवेक कुमार वर्मा से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कराने का झांसा देते हुए संघ के कार्यक्रम में सहयोग के नाम 3.50 लाख रुपये ठगने की कोशिश की। संदेह होने पर विधायक ने बीसलपुर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीसलपुर नगर के मोहल्ला दुबे निवासी भाजपा के क्षेत्रीय विधायक विवेक कुमार वर्मा ने कोतवाली बीसलपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 16 जुलाई की सुबह करीब 9:30 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उनसे बात करना चाहते हैं।
विधायक के अनुसार, उन्होंने बात कराने की सहमति दी तो फोन दूसरे व्यक्ति को दे दिया गया। उस व्यक्ति ने कहा कि उनकी काफी नकारात्मक रिपोर्ट मिल रही है। इस पर विधायक असमंजस में पड़ गए। उनके मन में आया कि शायद पिता की वजह से कोई नकारात्मक रिपोर्ट आई हो, बातचीत के दौरान नेटवर्क बाधित होने पर कॉल कुछ देर के लिए कट गई।
विज्ञापन

बाद में दोबारा संपर्क होने पर कॉल करने वाले ने कहा कि पुणे में संघ का एक कार्यक्रम है, इसमें उनसे दो दिन तक खाने के लिए 3.50 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। उसने यह भी कहा कि अगले दिन बैंक खाते का नंबर भेज दिया जाएगा, इसमें रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद 22 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करा दी जाएगी।
तहरीर में विधायक ने बताया कि कॉल करने वाला अपना नाम नीरज बता रहा था। उन्हें बातचीत संदिग्ध लगी, इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। सीओ राहुल पांडेय ने कहा कि मामले में संबंधित मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें