सोलह ग्राम पंचायतों की आबादी को होती है असुविधा
शारदा पार इलाके में ग्राम पंचायत मुरैनिया गांधी, शांतीनगर, राणा प्रतापनगर, कबीरगंज, विजयनगर, नहरोसा, श्रीनगर, कुठिया गुदिया, सिद्धनगर, भरतपुर, वमनपुर भागीरथ, रामनगर, सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज, बैल्हा, अशोकनगर, शास्त्रीनगर सहित सोलह ग्राम पंचायतों में करीब सवा लाख की आबादी है। बरसात में पैंटून पुल हटने से लोगों को तहसील मुख्यालय आवागमन में काफी असुविधा होती है। लोगों को तहसील मुख्यालय आवागमन के लिए लखीमपुर के संपूर्णानगर, पलिया, भीरा, मैलानी, शाहजहांपुर के खुटार होते हुए आना जाना पड़ता है।
पीडब्ल्यूडी के जेई मनोज कुमार ने बताया कि पैंटून पुल तैयार कराने के टेंडर भी पड़ चुके हैं। नाव संचालन के लिए भी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई। टेंडर प्रक्रिया में कुछ ठेकेदारों ने खामियों की शिकायत की है। इस कारण टेंडर फाइनल नहीं हो सके। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया फाइनल होने की उम्मीद है। नाव का संचालन इसी महीने जबकि पैंटून पुल अगले महीने के अंत तक बनने की उम्मीद है।