फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर में शारदा नदी पर अब तक नहीं बना पैंटून पुल, 30 की जगह तय करनी पड़ेगी 130 किमी की दूरी

Sun, 12 Oct 2025 05:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के पूरनपुर तहसील क्षेत्र में इस बार भी तय तिथि पर पैंटून पुल पर आवागमन शुरू नहीं हो सकेगा। खामियों की शिकायत पर टेंडर प्रक्रिया अटक गई है। वहीं पीडब्ल्यूडी के अभियंता नाव संचालन इस महीने के आखिर में और पैंटून पुल अगले महीने के आखिर में शुरू होने की उम्मीद जता रहे हैं। 
 
विज्ञापन
शारदा नदी पर पैंटून पुल (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर तहसील क्षेत्र में शारदा नदी पार आवागमन को पैंटून पुल से शुरू करने की निर्धारित तिथि 15 अक्तूबर है, लेकिन इस बार अभी लोगों को इंतजार करना होगा। खामियों की शिकायत पर टेंडर को प्रक्रिया अब तक पूरा नहीं किया जा सका। इससे नाव का संचालन भी इस तिथि से होना मुश्किल है। 

विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के शारदा पार के गांवों के लिए आवागमन को नदी पर हर साल पैंटून पुल बनाया जाता है। बाढ़ की आशंका पर पुल 15 जून को हटाने और शारदा नदी में पानी कम होने पर 15 अक्तूबर को पुल से आवागमन शुरू करना निर्धारित है। पिछले तीन वर्षों से निर्धारित समय पर पुल हटा तो लिया जा रहा है, लेकिन निर्धारित समय पर पुल तैयार नहीं हो पा रहा। 

पिछले साल भी केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद की कोशिश के बाद 31 दिसंबर को पैंटून पुल से आवागमन शुरू हो सका था। विभाग की ओर से 15 अक्तूबर को नाव संचालन कराने की कोशिश की जा रही है। नाव संचालन को हुई टेंडर प्रक्रिया में खामियों की शिकायत उच्च अफसरों से कर दी गई। इससे टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly Encounter: संभल का रहने वाला था बदमाश, असली नाम फिरोज; पुलिस ने तीन दिन में परिवार को खोजा

पैंटून पुल न बनने और नाव का संचालन शुरू न होने से तहसील क्षेत्र के शारदा पार के क्षेत्र में आवागमन को 30 की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। शारदा नदी पार करीब सवा लाख आबादी है। पिछले साल लोगों को 243 की जगह 166 दिन और इससे एक साल पहले 162 दिन ही पुल से आवागमन की सुविधा मिल सकी थी।

सोलह ग्राम पंचायतों की आबादी को होती है असुविधा
शारदा पार इलाके में ग्राम पंचायत मुरैनिया गांधी, शांतीनगर, राणा प्रतापनगर, कबीरगंज, विजयनगर, नहरोसा, श्रीनगर, कुठिया गुदिया, सिद्धनगर, भरतपुर, वमनपुर भागीरथ, रामनगर, सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज, बैल्हा, अशोकनगर, शास्त्रीनगर सहित सोलह ग्राम पंचायतों में करीब सवा लाख की आबादी है। बरसात में पैंटून पुल हटने से लोगों को तहसील मुख्यालय आवागमन में काफी असुविधा होती है। लोगों को तहसील मुख्यालय आवागमन के लिए लखीमपुर के संपूर्णानगर, पलिया, भीरा, मैलानी, शाहजहांपुर के खुटार होते हुए आना जाना पड़ता है।

शारदा नदी पर पुल निर्माण दीपावली से पूर्व शुरू होने की संभावना
शारदा नदी पर पक्के सेतु का निर्माण दीपावली से पूर्व शुरू हो जाने की संभावना है। इसके लिए 2 अरब 69 करोड़ 13 लाख 49 हजार रुपये का बजट पहले ही स्वीकृत हो चुका है। इसकी पहली किस्त 94 करोड़ 19 लाख, 76 लाख रुपये जारी हो चुकी है। सेतु निर्माण में वन विभाग की जमीन के बदले विभाग को दूसरी जगह जमीन दे दी गई है। शारदा पार मशीनें पहुंच गई हैं। 

निर्माण कराने को कंपनी ने इधर के गांव रूद्रपुर के समीप प्लांट लगा दिया है। लखीमपुर से एनओसी भी मिल चुकी है। पीलीभीत वन विभाग से एनओसी मिलने का इंतजार है। सेतु निगम बरेली के एसडीओ आशीष निर्वाल के अनुसार सेतु का निर्माण कार्य 15 अक्तूबर से शुरू हो जाने की संभावना है। निर्माण कार्य हजारा की तरफ से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के जेई मनोज कुमार ने बताया कि पैंटून पुल तैयार कराने के टेंडर भी पड़ चुके हैं। नाव संचालन के लिए भी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई। टेंडर प्रक्रिया में कुछ ठेकेदारों ने खामियों की शिकायत की है। इस कारण टेंडर फाइनल नहीं हो सके। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया फाइनल होने की उम्मीद है। नाव का संचालन इसी महीने जबकि पैंटून पुल अगले महीने के अंत तक बनने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें