फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: समूह की महिलाओं के नाम हुआ तालाब का पट्टा, व्यवसाय कर बनेंगी सशक्त

Fri, 03 Jul 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अमरिया ब्लॉक की 13 समूह की महिलाओं के नाम राजस्व विभाग की ओर से तालाबों का पट्टा किया गया है। इससे यह महिलाएं तालाबों में व्यवसाय कर अपनी आजीविका को मजबूत कर सकेंगी। इसको लेकर लंबे समय से विभागीय स्तर से प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आजीविका मिशन की ओर से महिलाओं को सशक्त बनाए जाने का काम किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समूह के साथ जोड़कर उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके बाद उन्हें रोजगार कराया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले पट्टे के तालाबों को आवंटन किया जाना था। अमरिया ब्लॉक के करीब 32 तालाबों को आवंटन किया जाना था। ऐसे में आवंटन प्रक्रिया के दौरान 13 तालाबों का पट्टा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के नाम पर किया गया है, जबकि करीब सात तालाबों का पट्टा संबंधित ग्राम के ग्रामीणों के नाम पर किया गया। शेष 12 तालाबों का पट्टा किन्हीं कारणों से नहीं हो सका।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के नाम पर हुए पट्टे के तालाबों पर ये महिलाएं मछली पालन, सिंघाड़ा और मखाना की खेती, बत्तख पालन आदि का कार्य कर सकेंगी। इससे यह महिलाएं न सिर्फ सशक्त होंगी, बल्कि आर्थिक रूप से भी मजबूत हो सकेंगी। राष्ट्रीय आजीविका मिशन की उपायुक्त वंदना ने बताया कि अमरिया ब्लॉक की 13 समूह की महिलाओं के नाम पर तालाबों का पट्टा कराया गया है। इसमें वह व्यवसाय कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें