जिला प्रशासन ने सूखे से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को
डीएम ने अमरिया क्षेत्र में बने रहे तालाबों का निरीक्षण किया। तालाब
निर्माण में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी
दी। कहा कि 15 जून तक तालाब बनाकर उनमें पानी भरने का काम पूरा हो जाना
चाहिए।
सोमवार को डीएम ओएन सिंह अधिकारियों के साथ अमरिया ब्लाक के गांव
भूड़ा कैमोर और दियोरनिया पहुुंचे। दोनों जगह मनरेगा से चल रहे तालाब
निर्माण का कार्य देखा। भूड़ा कैमोर में तालाब का आकार ठीक न होने पर पुन:
पैमाइश कराने और श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर जल्द काम पूरा करने के निर्देश
दिए। डीएम ने दोनों गांव में काम कर रहे मनरेगा मजदूरों से विशेष कर महिला
मजदूरों से बातचीत कर जॉब कार्ड एवं बैंक खाता खुले होने की जानकारी ली।
मौके
पर मौजूद ग्राम पंचायत अधिकारी, रोजगार सेवक व प्रधान से भी उन्होंने
मस्टररोल में गड़बड़ी न करने की हिदायत दी। साथ ही फर्जी उपस्थिति की
शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर सीडीओ इंद्रदेव
द्विवेदी, डीसी मनरेगा डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, बीडीओ बाबूराम सहित कई
अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।