फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज की राह में रोड़ा बने पेड़ और बिजली पोल 

Mon, 18 Jul 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/पीलीभीत
विज्ञापन
पुल - फोटो : logo
विज्ञापन
नौगवां ओवर ब्रिज के काम में पेड़ और बिजली पोल बाधा बन रहे हैं। इनके न हटने से यहां अभी काम शुरू नहीं हो पा रहा है। नौगवां रेलवे क्रासिंग पर वर्षों की मांग के बाद ओवरब्रिज को स्वीकृति मिली है। करीब आठ माह पूर्व इस पर निर्माण शुरू कराया गया था। प्रारंभ में रेललाइन के दक्षिण आसाम रोड की ओर का काम शुरू कराया गया था। लाइन के दूसरी ओर करीब 67 पेड़ और बिजली के पोल व लाइनें बाधा बन रही हैं। पेड़ कटवाने के लिए सेतु निगम ने सामाजिक वानिकी से अनुमति मांगी थी लेकिन सामाजिक वानिकी से पर्यावरण मंत्रालय भेजी गई फाइल अभी तक स्वीकृत नहीं हुई है।
विज्ञापन

मंत्रालय से बार-बार कमियां बताकर फाइल को वापस किया जा रहा है। अंतिम बार करीब दो माह पूर्व विभाग ने मंत्रालय को फाइल भेजी थी जिसका अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। पर्यावरण मंत्रालय ने अनुमति न मिलने के कारण पेड़ नहीं कट पा रहे हैं। वहीं बिजली के तार और पोल भी समस्या बने हुए हैं। पेड़ कटने के साथ ही रेललाइन के उत्तर की ओर नौगवां चौराहे से डिग्री कॉलेज की ओर बिजली लाइनें व पोल भी निर्माण क्षेत्र में खड़े हैं जिन्हें हटवाया जाना है लेकिन सेतु निगम से इसके लिए बिजली विभाग को अभी तक धनराशि उपलब्ध नहीं कराई है। बिजली के पोल न हटने एवं पेड़ काटने की अनुमति न मिलने के चलते ओवरब्रिज के एक ओर का काम अभी तक प्रारंभ भी नहीं हो पाया है जबकि दूसरी ओर का काम काफी तेजी से चल रहा है। काम शुरू होने से ओवरब्रिज का निर्माण समय से पूरा होना मुश्किल लग रहा है। इसका खामियाजा इधर से गुजरने वालों को भुगतना पड़ रहा है। इस बावत जानकारी करने पर सेतु निगम के अधिशासी अभियंता वीके सेन ने बताया कि पोल व लाइन हटाने के लिए विद्युत विभाग को शीघ्र धनराशि दी जा रही है। पेड़ कटने की अनुमति मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें