फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने ली बच्चों की क्लास 

Mon, 18 Jul 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/पीलीभीत
विज्ञापन
बीएसए ने ली बच्चों की क्लास 
विज्ञापन
बीएसए जयप्रताप सिंह को परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में शैक्षिक गुणवत्ता बेहद खराब मिली। बच्चों की संख्या बेहद कम मिली। जिस पर बीएसए ने हेडमास्टरों को चेतावनी देते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीएसए ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय जौनापुरी का निरीक्षण किया। यहां पंजीकृत 107 के सापेक्ष 48 बच्चे ही मिले। जूनियर हाईस्कूल बिलगवां के निरीक्षण में बीएसए ने बच्चों से प्रश्र पूछे, लेकिन अधिकांश बच्चे जवाब नहीं दे सके। उन्होंने हेडमास्टर कमला सीपाल को सुधार लाने की चेतावनी दी। इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की संख्या कम पाई गई। यहां भी बच्चों का शैक्षिक स्तर ठीक नहीं मिला। प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर गौटिया में निरीक्षण के दौरान पंजीकृत सौ बच्चों के सापेक्ष मात्र 14 बच्चे मिले। जिस पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी जताई। हेडमास्टर रजनी जौहरी को कम उपस्थिति पर सुधार लाने की चेतावनी दी। बीएसए ने बताया कि बच्चों का शैक्षिक स्तर दुरुस्त नहीं पाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें