फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों ने स्ट्रांग रूम में जमा कराईं ईवीएम

विज्ञापन
ईवीएम को जमा करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। शाम छह बजे मतदान समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टियों की मंडी परिसर में वापसी शुरू हो गई। मंडी परिसर में बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा कराईं। देर रात तक मंडी परिसर में मतदान कर्मियों की भागदौड़ मची रही।
विज्ञापन

जिले की चारों विधानसभा सीटों पर बने 1635 बूथों पर इतनी की पोलिंग पार्टियां बनाई गई थी। करीब आठ हजार मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। मतदान समाप्त होने के बाद सात बजे से मंडी परिसर में पोलिंग पार्टियों का पहुंचना शुरू हो गया। देर रात तक मशीनों का मिलान और उनको रखने की प्रक्रिया चलती रही। निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। विधानसभा बार बनाए गईं टेबल पर मशीनें जमा कराई गईं। अब ये मशीनें कड़ी निगरानी में रखी जाएंगी और मतगणना के दिन यानी दस मार्च को निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें