फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष समेत पूरी टीम का आज होगा शपथ ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब सोमवार को अध्यक्ष समेत सभी सदस्य शपथ लेंगे। सुबह 11 बजे पहले अध्यक्ष को डीएम शपथ दिलाएंगे। इसके बाद अध्यक्ष अपनी टीम को शपथ ग्रहण कराएंगे। इसके बाद पहली बैठक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

टनकपुर हाईवे स्थित जिला पंचायत बरात घर में सुबह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें डीएम पुलकित खरे नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष अपनी पूरी टीम यानी 33 सदस्यों को शपथ ग्रहण कराएंगी। शपथ ग्रहण समारोह के बाद दोपहर तीन बजे से पहली बोर्ड की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें अध्यक्ष और सदस्यों के अलावा प्रशासनिक अफसर के रूप में सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव और भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक मौजूद रहेंगे। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जागन सिंह ने बताया कि बैठक में जिला योजना पर चर्चा होगी। इसके लिए कार्ययोजना के प्रस्ताव को लेकर चर्चा की जाएगी। इस चर्चा के बाद विकास के लिए बोर्ड से बजट की स्वीकृति होगी। शपथ ग्रहण समारोह के लेकर जिला पंचायत की ओर से सभी तैयारियां रविवार को पूरी कर ली गई है। इससे समय से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें