फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक पर ही होगा नामांकन, मतदान और मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ब्लॉक प्रमुख चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद एक तरफ राजनीतिक पार्टियों की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। वहीं प्रशासन ने भी चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए इंतजाम दुरुस्त करने के लिए काम तेज कर दिया है। समस्त कार्रवाई ब्लॉक स्तर पर ही होगी।
विज्ञापन

जिले में ब्लॉक प्रमुख के सात पद हैं। 845 क्षेत्र पंचायत सदस्य अपना ब्लॉक प्रमुख चुनेंगे। इसे लेकर कई दिनों से राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी हुई थी। अब अधिसूचना जारी होने के बाद और गति दे दी गई है। आठ जुलाई को नामांकन पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होंगे। इसके बाद उसी दिन तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी नौ जुलाई को पूर्वाह्न 11 से तीन बजे तक हो सकेगी। मतदान दस जुलाई को होगा। उसी दिन मतगणना के साथ ही परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। पुलिस सुरक्षा इंतजाम को लेकर रणनीति बनाने में जुट गई है। वहीं, प्रशासन भी समस्त कार्रवाई पूरी कराने के लिए रूपरेखा को अंतिम देने में जुट गया है। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि आठ जुलाई से नामांकन समेत कार्रवाई शुरू होगी। तैयारियां पहले से हैं, इन दो दिनों में अंतिम रूप दिया जाएगा। सकुशल और निष्पक्ष मतदान कराएंगे। सभी कार्रवाई संबंधित ब्लॉक पर ही होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें