फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत में दबाकर किया इलाज: खेत में परिवार पर टूटकर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, एक की मौत, तीन झुलसे

Mon, 05 Jul 2021 10:31 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

हादसा सोमवार सुबह साढ़े दस बजे हुआ। कस्बा माधोटांडा निवासी सुशीला देवी ने बताया कि बेटा नीसू, रोहित, बेटी शिल्पी परिवार की ही सजल घर से दो किमी दूर स्थित खेत पर धान की रोपाई करने मजदूरी पर गए थे। वहां खेत पर काम करते वक्त ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आकर चारों झुलस गए। 
विज्ञापन
मृतक नीशू और मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धान की रोपाई करने गए माधोटांडा कस्बा निवासी एक ही परिवार के चार सदस्यों पर हाईटेंशन लाइन का तार टूट गिर गया। हादसे में 15 वर्षीय नीसू उर्फ रोहन की मौत हो गई, जबकि बहन शिल्पी (19), भाई रोहित (21) और चचेरी बहन सजल (18) झुलस गए। घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। माधोटांडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


हादसा सोमवार सुबह साढ़े दस बजे हुआ। कस्बा माधोटांडा निवासी सुशीला देवी ने बताया कि बेटा नीसू, रोहित, बेटी शिल्पी परिवार की ही सजल घर से दो किमी दूर स्थित खेत पर धान की रोपाई करने मजदूरी पर गए थे। वहां खेत पर काम करते वक्त ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आकर चारों झुलस गए। 

आसपास के खेतों पर काम कर रहे मजदूरों से सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई गई। चारों को इलाज के लिए सीएचसी माधोटांडा ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने नीसू को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य तीन को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन


शव लेकर परिवार वाले सीएचसी के बाहर आ गए और जिंदा होने की उम्मीद में नीसू के शव को रेत के ढेर में दबा दिया। सूचना पर माधोटांडा इंस्पेक्टर रामसेवक मौके पर पहुंचे। विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, एसडीएम कलीनगर योगेश कुमार गौड़, सीओ पूरनपुर लल्ल्न सिंह भी मौके पर आए। परिवार को बातचीत कर समझाया। सीओ पूरनपुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें