फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने डॉ. दलजीत कौर को बनाया जिपं अध्यक्ष पद का प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जिला महामंत्री गुरुभाग सिंह की पत्नी डॉ. दलजीत कौर को प्रत्याशी बनाया। शुक्रवार शाम को नौगवां चौराहा के पास एक होटल में इसकी घोषणा की गई। हालांकि डॉ. दलजीत कौर का नाम पंद्रह दिन पहले ही तय हो गया था।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, यूपी कोआपरेटिव यूनियन के सभापति सुरेश गंगवार, जिला प्रभारी पूरनलाल लोधी, विधायक बीसलपुर रामसरन वर्मा, विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, विधायक बरखेड़ा किशनलाल राजपूत, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, महामंत्री लेखराज भारती आदि मौजूद थे। इस मौके पर प्रत्याशी डॉ. दलजीत कौर ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरेंगी। कहा कि चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा है, इसी पर आगे भी कायम रहेंगी। वहीं, भाजपा नेताओं ने दावा किया कि तीन जुलाई को भाजपा की जीत तय है। शनिवार को सुबह दस बजे भाजपाई मां यशवंतरी देवी मंदिर में एकत्र होंगे। माता के दर्शन करने के बाद नामांकन कराने पहुंचेंगे। कोआपरेटिव यूनियन के सभापति सुरेश गंगवार ने कार्यकर्ताओं से समय पर मंदिर परिसर में पहुंचने की अपील की। वहां से नामांकन करने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें