फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने जिले भर में प्रदेश सरकार के खिलाफ दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कांग्रेसियों ने प्रदेश में बढ़ रही अवैध शराब की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम रहने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ रेलवे स्टेशन तिराहे स्थित नेहरू पार्क में धरना दिया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार की शह पर अवैध शराब का धंधा चल रहा है। अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से सौ लोगों की मौत हो गई और सरकार पीड़ितों के साथ न्याय नहीं कर पा रही है। उन्होंने शराब माफिया ऋषि शर्मा को कठोर दंड देने की मांग की। वरिष्ठ नेता सैय्यद तौकीर अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। जनता दिन रात लुट रही है, मगर सरकार अंकुश लगाने में असमर्थ है। धरना देने वालों में शहर अध्यक्ष मुनेंद्र सक्सेना, यूसुुफ मलिक, नरेश कुमार, शशिओम जहानाबादी, सुरेंद्र सिंह, सलमान खां, संजीव पाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरनपुर में कांग्रेसियों ने ईश्वर दयाल पासवान के नेतृत्व में गांधी पार्क में धरना दिया। अमरिया में डॉ. मेेंहदी हसन के नेतृत्व में धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें