फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित: पुश्तैनी सीट पर चुनाव में आमने-सामने पूर्व मंत्री के दो भाई भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पुश्तैनी सीट पर चुनाव मैदान में उतरे सपा के पूर्व मंत्री के दो भाई आपस में भिड़ गए। एक दूसरे पर वोटरों को लुभाने का आरोप लगाते हुए झगड़ गए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों को थाने में बैठा लिया गया। बाद में कई दिग्गज जुटे और फिर सुलह करा दी गई।
विज्ञापन

मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत गौहर सीट पर सपा के पूर्व मंत्री हाजी रियाज अहमद के खानदान का पांच दशक से कब्जा चला रहा है। पिता, भाई समेत कई अन्य रिश्तेदार ही चुनाव जीतते आए हैं। इसे उनकी खानदानी सीट के तौर पर पहचाना जाता है। इस बार भी प्रधान पद पर पूर्व मंत्री के दो भाई जफर और जहांगीर अहमद आमने-सामने हैं। चूंकि दोनों एक ही परिवार के हैं, तो उनके समर्थक भी एक हैं। प्रचार-प्रसार के दौरान मतदाताओं से संपर्क करने पर दोनों के बीच मंगलवार से मनमुटाव होने लगा। बुधवार सुबह दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया और कहासुनी हो गई। एक दूसरे पर शराब और रुपये बांटने तक का आरोप लगाया जाने लगा। इसकी शिकायत थाना न्यूरिया जाकर की तो पुलिस ने दोनों को ही थाने में बैठा लिया। फिर कुछ ही देर में सपा के एक पूर्व जिलाध्यक्ष समेत कई अन्य नेता थाना न्यूरिया पहुंच गए। पंचायत शुरू हुई। मामले को पारिवारिक बताया जाने लगा। शुरूआत में पुलिस ने तल्ख तेवर दिखाए। फिर दोनों भाईयों की सुलह कराकर मामला रफा-दफा कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक न्यूरिया जगत सिंह ने बताया कि दोनों भाई चुनाव लड़ रहे हैं। किसी बात को लेकर आपस में मामूली झगड़ा हो गया था। दोनों के बीच सुलह हो गई है। कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
दोनों प्रत्याशियों के बीच झगड़े की सूचना पर पुलिस गई थी। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। वहां दोनों ने आपस में लिखित समझौता कर लिया। इस पर कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों से भी बातचीत की गई है, ताकि शांति व्यवस्था आगे न बिगड़े । - उत्तम सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें