फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदेव सिंह जग्गा बने सपा के जिलाध्यक्ष, यूसुफ कादरी महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव 2019 के बाद समाजवादी पार्टी की कमेटियां भंग कर दी गई थीं। इसके बाद अन्य जनपदों में जिलाध्यक्षों की घोषणा तो कर दी गई थी, मगर जिले में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका था। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार शाम को जिलाध्यक्ष पद पर सिमरिया ताल्लुके घुंघचाई के जगदेव सिंह जग्गा को कमान सौंपी गई है, जबकि महासचिव पद पर यूसुफ कादरी का नाम घोषित किया गया।
विज्ञापन

सपा ने युवा चेहरों पर जिम्मेदारी सौंपते हुए भरोसा जताया है। जगदेव सिंह जग्गा 2004 में उपाधि महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे। उनकी छवि तेज तर्रार छात्र नेता के रुप में रही थी। फिर वह मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष भी रहे थे। दो बार से लगातार ग्राम प्रधान रहे हैं। जिलाध्यक्ष की दौड़ में उनका नाम कई दिनों से सुर्खियों में था। वहीं यूसुफ कादरी की पहचान भी पुराने सपा नेता के रुप में रही है। वह भी छात्र राजनीति से ही उभरे थे। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष और प्रदेश सचिव भी रह चुके हैं। अब दोनों को मिली जिम्मेदारी के बाद सपा खेमे में हलचल बढ़ गई है। नवागत जिलाध्यक्ष और महासचिव ने खुद को मिली जिम्मेदारी की भी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें