फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक विचारधारा को मजबूत करना पार्टी का लक्ष्य: रेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अपना दल (एस) की प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश बीज प्रमाणीकरण संस्था की दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए अपना दल (एस) की ओर से प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर गांवों में जाकर सदस्यता अभियान से लोगों को जोड़ने की अपील की।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता करने के बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर गांवों में जाकर सदस्यता अभियान से लोगों को जोड़ने की अपील की। कहा कि गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाने से ही हमारा संगठन मजबूत होगा। सामाजिक विचारधारा को मजबूत करना ही पार्टी का लक्ष्य है। दूसरे चरण का सदस्यता अभियान शनिवार को समाप्त हो गया। जिले में दो हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पार्टी शीर्ष निर्देश पर पदाधिकारियों और सदस्यों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सदस्यता अभियान के साथ सक्रिय सदस्यों को भी अलग से सूची बनाई जा रही है। शनिवार को अभियान का समापन होने के बाद उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। जिले में अभियान के दौरान दो हजार लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे पूरा कर लिया गया। इसकी जिला सदस्यता प्रभारी सतीश चंद्र गंगवार, सक्रिय सदस्य अजय पाल सिंह, जिला अध्यक्ष युवा मंच शिव पटेल आदि को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें