फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आम अधिवक्ताओं की पहुंच से दूर हुआ बार काउंसिल चुनाव, बढ़ी नामांकन फीस ने फेरा उम्मीदों पर पानी

Mon, 27 Oct 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पच्चीस सदस्यों के चुनाव में अब आम अधिवक्ता का चुनाव लड़ना मुश्किल हो गया है। काउंसिल की ओर से इस बार सदस्य पद हेतु प्रत्याशी के नामांकन के लिए 1.5 लाख शुल्क रखा है जो नकद व बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से बार काउंसिल ऑफ इलाहाबाद के नाम जमा करने होंगे। बता दें कि नामांकन सिर्फ निर्धारित प्रपत्र पर ही मान्य होगा जो बार काउंसिल कार्यालय से दस रुपये में प्राप्त किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्याशी को मतदाता सूची की एक प्रति खरीद कर उसकी रसीद नामांकन के साथ संलग्न करनी होगी। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पच्चीस सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन 14 से 19 नवंबर तक महर्षि दयानंद मार्ग प्रयागराज स्थित बार काउंसिल के कार्यालय में शाम पांच बजे तक होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 20,21 नवंबर को सुबह ग्यारह से पांच बजे तक होगी। प्रत्याशी 26 नवंबर शाम पांच बजे तक नामांकन वापिस ले सकेंगे। अंतिम सूची का प्रकाशन 27 नवंबर शाम पांच बजे तक किया जाएगा।
पीलीभीत से अधिवक्ता लड़ सकते हैं चुनाव
पीलीभीत से सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बिकारूल हसन खां इस बार प्रदेश में बार काउंसिल के पद पर चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं। लगातार अधिवक्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। इससे पहले भी पीलीभीत से अधिवक्ता बार काउंसिल में सदस्य पद पर चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम अधिवक्ताओं के लिए इस बार नामांकन शुल्क काफी महंगा हो गया है। ऐसे में चुनाव का विचार बनाना आम अधिवक्ताओं के बस की बात नहीं है।
नीरज जायसवाल, अधिवक्ता

जो चुनाव में वोट मांगने आएंगे उनसे अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम व स्वास्थ्य सुरक्षाओं के संबंध में मांग होगी।
सौरभ सिंह, अधिवक्ता

इस बार चुनाव लड़ने को विचार बना रहे हैं। साथियों का सहयोग रहेगा तो चुनाव जीतेंगे। तैयारी पूरी है। नामांकन फीस तो बढ़ ही गई है।
बिकारूल हसन, अधिवक्ता

जिले से यदि कोई अधिवक्ता अगर जीतकर आता है तो इनके लिए बड़े गर्व की बात होगी।
अशोक बाजपेई, अधिवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें