पीलीभीत। गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने मंगलवार को शहर के चावला चौराहे पर चाय पर चर्चा की। इसमें आमजन की शिकायतें सुनीं। विकास कार्यों पर सुझाव भी मांगा। शहर और जिले में कराए गए विकास कार्य भी गिनाए।
गन्ना राज्यमंत्री सुबह करीब नौ बजे चावला चौराहे पर पहुंचे। उन्हें देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। राहगीर भी रुक गए। कुछ सभासद और अन्य लोग भी आ गए। अलाव की आंच में हाथ सेंकने के साथ ही चाय पर चर्चा शुरू हुई। एक व्यक्ति ने शहर की सड़कों की दशा पर सवाल उठाया। बैंक की ओर से परेशान किए जाने की शिकायत भी हुई। इस पर राज्यमंत्री ने बैंक मैनेजर का नंबर मांगा। कहा कि समस्या का समाधान कराया जाएगा। राज्यमंत्री ने मौजूद लोगों से कहा कि शहर और जिले के विकास की जितनी जिम्मेदारी उनकी है। उतनी ही आप सब की भी है। विकास कार्यों के लिए अपना सुझाव दें। उन्होंने मेडिकल कालेज की स्थापना, नर्सिंग कालेज की स्थापना, भरा पचपेड़ा में खमीर प्लांट, पीएमश्री विद्यालय की स्थापना, शाही के समीप अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना आदि विकास कार्य भी गिनाए।
इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चौहान, बैंक उपाध्यक्ष पूरन लाल गंगवार, नगर मंत्री अमरीष शर्मा, संजीव मोहन अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, सभासद साकेत सक्सेना, सुधीर पाल सिंह, भगवानदास गंगवार आदि मौजूद रहे।
पूर्व प्रदेश सह महामंत्री को अर्पित की श्रद्धांजलि
पीलीभीत। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने मंगलवार को अपने जनसहयोग कार्यालय पर भाजपा के दिवंगत पूर्व प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) स्व. भवानी सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रदेश सह महामंत्री कुशल संगठक, प्रेरणादायी मार्गदर्शक रहे। उनका संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण रहा। इस मौके पर कार्यालय प्रभारी सुनील मिश्रा, मीडिया प्रभारी ऋषिराम श्रीवास्तव, भाजपा नगर महामंत्री अमरीष शर्मा, नगर भाजपा मंत्री ओमकार मौर्य (ओपी), विजय शाही आदि मौजूद रहे। संवाद