फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साला सूची बनाकर धरे जाएंगे वाहन चोर

Thu, 11 Feb 2016 11:31 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। पुलिस बाइक को न तो बरामद कर पा रही है और न ही वाहन चोर गिरोह के सदस्य पुलिस के हाथ लग रहे हैं। बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान ने एक रणनीति बनाई है। पुलिस अब इस रणनीति से काम कर वाहन चोरों को पकड़कर बाइक को बरामद करने के प्रयास करेगी। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि पांच साल में वाहन चोरी करने के आरोपों में जेल जाने वाले और पूछताछ के दौरान प्रकाश में आए लोगों की सूची तैयार कराई जा रही है। इस काम के लिए दरोगा राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई है। यह टीम वाहन चोरों को चिन्हित कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

संदिग्ध बाइक चोर हिरासत में
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मझोला का निवासी है और पहले बाइक चोरी करने के मामले में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर से संदिग्ध लगने पर पकड़ा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें