फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामला प्रेम प्रसंग का साबित करने में जुटी पुलिस

Sun, 11 Dec 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी सभाराज का स्पष्ट निर्देश है कि थाने वाले पीड़ित की शिकायत पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाए। तफ्तीश में शिकायत गलत पाए जाने पर मुकदमा खत्म कर दिया जाए। मगर जहानाबाद थाना पुलिस ने एसपी के इस आदेश को नजरअंदाज कर दिया। दलित किशोरी से हुई दरिंदगी की रिपोर्ट पुलिस ने नहीं लिखी। जबकि पीड़ित किशोरी परिजनों के साथ थाने के चक्कर लगाती रही। इंसाफ न मिलने से परेशान किशोरी ने खुद को आग के हवाले कर दिया। कुछ ग्रामीण भी पुलिस के सुर में सुर मिलाकर किशोरी के चरित्र पर उंगली उठा रहे हैं। दुष्कर्म पीड़ित किशोरी अनपढ़ है। वे छह बहनें और एक भाई है। पिता खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने से बेटा भ मजूदरी करता है। इस परिवार का किसी से कोई झगड़ा या विवाद नहीं हैं। पीड़ित की मां ने बताया कि आठ दिसंबर की रात को घटना का पता लगने पर वह आरोपी नरेश के घर गए थे। मगर आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की और भगा दिया। अगले दिन नौ दिसंबर की सुबह उन्होंने जहानाबाद थान जाकर तहरीर दी। इस घटना में पुलिस का रवैया बेहद गैर जिम्मेदाराना रहा। मुकदमा दर्ज करने के बजाए पुलिस वाले खुद फैसला करने में जुटे रहे। मामले को दबाने का प्रयास चलता रहा। यही नहीं पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग बताकर पीड़ित परिवार को धमकाती रही। दुष्कर्म को लेकर भी पुलिस के बयान परिवार से मेल नहीं खाते। अब पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज किया है। तहरीर शुक्रवार के बजाय रविवार को मिलने की बात कही जा रही है। तीन दिन तक कोई कार्रवाई तो नहीं की गई, लेकिन पीड़ित किशोरी को ही गुनहगार और गलत ठहराने की कोशिश होने लगी। गांव के कुछ लोग किशोरी के चरित्र को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पीड़ित की मां के अनुसार किशोरी बेहद सीधी है। प्रेम प्रसंग की बात सरासर गलत है। यही कारण रहा कि किशोरी खुद के चरित्र पर लांछन बर्दास्त नहीं कर सकी और परिवारीजनों की गैर मौजूदगी में खुद को आग के हवाले कर दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

इसके बाद भी पुलिस का लापरवाह रवैया नहीं सुधर सका। मुकदमा दर्ज करने पर धाराओं में खेल कर दिया गया। पुलिस दुष्कर्म पीड़ित की मदद करने के बजाए उसको गलत ठहराने में लगी है। जिला अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही किशोरी के बयान भी रविवार देर शाम तक दर्ज नहीं किए गए।

अधिकारियों का भी रटा रटाया बयान
थाने से किशोरी के साथ दुष्कर्म प्रयास की जानकारी मिली थी। उसी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बात बताई थी। पीड़ित किशोरी से यदि दुष्कर्म हुआ है तो उसका मेडिकल कराया जाएगा। मेडिकल के आधार पर मुकदमे में रेप की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

निशान शर्मा, सीओ जहानाबाद 
दुष्कर्म के बाद किशोरी के आग लगाने की खबर का जोड़
मामले की जांच कराई जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि परिवार वालों ने खुद लिखकर तहरीर दी या फिर उसमें कोई हेरफेर कराया गया। समस्त पहलुओं पर जांच कराई जाएगी। जो भी सामने आएगा। उसी के आधार पर निष्पक्ष व सख्त कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें