पुलिस ने अपनी मौजूदगी में गुलेश्वरनाथ मंदिर के शिवलिंग की सफाई करा दी। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हो गया है। पुलिस शिवलिंग पर सीमेंट डालने वाले शरारती तत्वों को तलाश रही है।
गुरुवार रात किसी शरारती तत्व ने गुलेश्वरनाथ मंदिर के शिवलिंग को सीमेंट डालकर ढक दिया था। पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने जब शिवलिंग पर सीमेंट पड़ा देखा तो उनमें रोष फैल गया। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। मामला संज्ञान में आने पर सीओ बीपी सिंह, एसओ केपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने श्रद्धालुओं की मदद से शिवलिंग पर डाला गया सीमेंट हटा दिया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।