'मैं नहीं मारता तो वो मार डालता'
शुक्रवार शाम को वह फिर मां से नशे के लिए पांच सौ रुपये मांगने लगा। कहने लगा, रुपये नहीं दिए तो मार डालेगा। नशे की हालत में गालियां देने लगा। मां को पीटने लगा। उनके हाथ में काट लिया। फसी बोला- अगर वह भाई को नहीं मारता तो वह उसे मार देता। फसी के मुताबिक, जब भाई, बहन छोटे थे तभी पिता ने मां को तलाक दे दिया था। मां उसे, भाई और तीनों बहनों को लेकर नगर के मोहल्ला रजागंज में अपने मायके आ गईं थीं।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: बरामदे में सो रहा था पति, कमरे में प्रेमी के साथ पत्नी, आधी रात टूटी नींद तो मच गई चीख-पुकार
बड़े भाई रजी का तीन साल पहले ही पूरनपुर की जायरा से निकाह हुआ था। रजी की नशे की लत के चलते तीन महीने बाद ही जायरा उसे छोड़कर चली गई। मालूम हो कि पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर में शुक्रवार शाम फसी अहमद ने अपने बड़े भाई रजी अहमद की फावड़े से काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर फसी को गिरफ्तार कर लिया था।