फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई की फावड़े से हत्या: आरोपी बोला- मां को पिटता न देख सका इसलिए उसे मार डाला; पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 15 Jul 2023 07:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

नशे के लिए रुपये न देने पर मां को मारने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी युवक मौके से गिरफ्तार किया। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
हत्यारोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर में रजी अहमद की हत्या के मामले में पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर निवासी सलमा बेगम ने अपने छोटे पुत्र फसी अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फसी अहमद शुक्रवार को नशे के लिए रुपये न देने पर दिव्यांग मां सलमा को पीट रहा था। उसके हाथ में भी काट लिया था। यह देख फसी अहमद आपा खो बैठा था और फावड़े से काटकर बड़े भाई रजी अहमद की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


जेल जाने से पहले फसी अहमद ने पुलिस को घटना की वजह बताई। उसने कहा कि बड़ा भाई मां को बेरहमी से पीट रहा था। उससे यह देखा नहीं गया, इसलिए मार डाला। फसी ने बताया कि वह बाप से भी ज्यादा बड़े भाई रजी से डरता था। उसके सामने कभी बोलने की हिम्मत तक नहीं की। दो दिन पूर्व रजी अहमद ने नशे के लिए घर के बर्तन बेच दिए।

ये भी पढ़ें- इश्क में पति से बगावत: 21 साल के देवर को दिल दे बैठी पांच बच्चों की मां; बोली- अब जिऊंगी मरूंगी इसी के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं नहीं मारता तो वो मार डालता'

शुक्रवार शाम को वह फिर मां से नशे के लिए पांच सौ रुपये मांगने लगा। कहने लगा, रुपये नहीं दिए तो मार डालेगा। नशे की हालत में गालियां देने लगा। मां को पीटने लगा। उनके हाथ में काट लिया। फसी बोला- अगर वह भाई को नहीं मारता तो वह उसे मार देता। फसी के मुताबिक, जब भाई, बहन छोटे थे तभी पिता ने मां को तलाक दे दिया था। मां उसे, भाई और तीनों बहनों को लेकर नगर के मोहल्ला रजागंज में अपने मायके आ गईं थीं।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: बरामदे में सो रहा था पति, कमरे में प्रेमी के साथ पत्नी, आधी रात टूटी नींद तो मच गई चीख-पुकार

बड़े भाई रजी का तीन साल पहले ही पूरनपुर की जायरा से निकाह हुआ था। रजी की नशे की लत के चलते तीन महीने बाद ही जायरा उसे छोड़कर चली गई। मालूम हो कि पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर में शुक्रवार शाम फसी अहमद ने अपने बड़े भाई रजी अहमद की फावड़े से काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर फसी को गिरफ्तार कर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें