पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में 10 दिन पूर्व स्कूल जाते वक्त गैर समुदाय के युवक ने छात्रा को अगवा कर लिया था। छात्रा के पिता ने उसके खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को छात्रा को बरामद कर लिया।
पीलीभीत में न्यूरिया क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग छात्रा को पुलिस ने बरामद कर लिया है। 10 दिन पूर्व स्कूल जाते वक्त छात्रा को गैर समुदाय के युवक ने अगवा कर लिया था। इस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने पीलीभीत में छतरी चौराहे पर जाम लगाया था। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को छात्रा को रोडवेज बस स्टैंड से बरामद कर लिया। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
कक्षा 11 की छात्रा की दो साल पहले काशीपुर, उत्तराखंड के युवक से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों आपस में चैटिंग करने लगे। 10 दिन पूर्व युवक ने छात्रा को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद वह उसे अगवा कर ले गया। छात्रा के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। कई दिनों तक छात्रा के न मिलने पर परिजनों ने हिंदू संगठनों के साथ छतरी चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
मामला दो समुदायों से जुड़ा होने से लगातार तनाव बढ़ने पर पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई। पुलिस ने बुधवार को उसे रोडवेज बस स्टैंड से बरामद कर लिया। आरोपी युवक को भी पकड़ लिया। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि आरोपी के नाबालिग होने की बात सामने आई है। उसे किशोर सदन भेजा जाएगा।