फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिस ने दर्ज किए बयान, नर्सिंग होम संचालकों ने नहीं प्रस्तुत किए अभिलेख

विज्ञापन
करीबियों के साथ कोतवाली पहुंची गंगा देवी । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। निजी नर्सिंग होम में प्रसव के बाद रीता देवी की मौत के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को उनकी सास गंगा देवी और अन्य के बयान दर्ज किए, लेकिन नर्सिंग होम संचालकों की ओर से कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया। इस मामले में नर्सिंग होम सील है।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव पिपरा मुजप्ता निवासी रीता देवी (22) को 14 जून को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। आशा वर्कर ने कोतवाली रोड स्थित रामा नर्सिंग होम में अच्छे इलाज की भरोसा दिलाकर 15 जून को उसे नर्सिंग होम में पहुंचा दिया। आरोप है कि नर्सिंग होम में जबरिया रीता देवी का ऑपरेशन कर दिया गया।
अत्यधिक रक्तस्राव होने से रीता देवी की मौत हो गई। बाद में पत्नी की मौत के गम में उसके पति नन्हेलाल की भी मौत हो गई। नन्हेलाल की मां गंगादेवी ने बृहस्पतिवार को अपने करीबियों के साथ कोतवाली पहुंचकर नर्सिंग होम संचालकोंं की धमकी के कारण पुत्र की मौत होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में गंगा देवी ने कहा कि रीता देवी का शव घर में पड़ा था। इस दौरान सफेद रंग की कार से आशा के साथ पहुंचे नर्सिंग होम संचालकों ने नन्हेलाल को धमकाया। समझौता न करने पर उसे भी मार डालने की धमकी दी।
दहशत के चलते उसके पुत्र की भी मौत हो गई। गंगा देवी ने आरोपियों के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि गंगा देवी और अन्य गवाहों के बृहस्पतिवार को बयान दर्ज किए गए है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट मांगी गई है।

००००००

रामा नर्सिंग होम बगैर पंजीकरण के अवैध रूप से चल रहा था। नर्सिंग होम सील करने के बाद अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय संचालकों को दिया गया था। चौथे दिन भी कोई अभिलेख नहीं दिखाए गए। अब रजिस्टर्ड डाक से नोटिस भेजकर अभिलेख मांगे जाएंगे। अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम की रिपोर्ट पुलिस को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

- डॉ. आलोक शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें