फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दिल्ली विधानसभा में अफरातफरी मचाने वाले सरबजीत के घर पहुंची पुलिस, घर वालों से पूछताछ की

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। दिल्ली विधानसभा में सोमवार को अफरा-तफरी फैलाने वाले पूरनपुर के सरबजीत के पकड़े जाने के बाद स्थानीय पुलिस भी उसके बारे में बारीकी से जानकारी करने में जुट गई है। पूरनपुर सीओ और कोतवाल ने उसके घर पहुंचकर परिजन से बात की। पता चला कि सरबजीत मानसिक रूप से अस्वस्थ है और भांजे हरमन की तलाश में दिल्ली गया था। फिलहाल सरबजीत के घर एक सिपाही तैनात कर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

पुत्र युवराज ने पुलिस को बताया कि पिता सरबजीत गोला गोकर्णनाथ में रह रहे अपने बहनोई हरप्रीत सिंह के लापता बेटे हरमन (20) की तलाश में तीन अप्रैल को घर से दिल्ली रवाना हुए थे। हरमन मूलरूप से सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर का रहने वाला है। हरमन दिल्ली से एक अप्रैल को लापता हो गया था। उसकी आखिरी लोकेशन पंजाब के आनंद साहिब क्षेत्र में मिली। इसी जानकारी पर उसके पिता सरबजीत दिल्ली गए थे। इसके बाद ऐसा क्या हुआ कि वह विधानसभा पहुंच गया, यह घर वाले भी नहीं समझ पा रहे हैं।
हरमन का पूरनपुर नगर में कोतवाली रोड के समीप भी घर है। कोतवाली मार्ग पर एक बरातघर के सामने उसकी दुकानें भी हैं। करीब दो साल से सरबजीत सिंह नगर में ही पत्नी और बेटे युवराज के साथ रह रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा में सोमवार दोपहर कार से बैरियर तोड़कर अंदर घुसने और विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष के नजदीक संदेह वाली चीजें रखकर भागे सरबजीत को दिल्ली पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद पकड़ लिया। तब कार में उसके साथ दो अन्य लोग मिले, हालांकि घटना के वक्त वह कार में अकेला ही था। पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस का भी मानना है कि सरबजीत की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पूरनपुर सीओ प्रतीक दहिया और कोतवाल पवन पांडेय ने बंद कमरे में सरबजीत की पत्नी और पुत्र से करीब आधा घंटे बात की। इसके बाद कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कि फिलहाल यह सामने आया कि सरबजीत मानसिक अस्वस्थ है। संवाद
-
दिल्ली विधानसभा में हाईसिक्योरिटी बैरियर तोड़ने और संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में पूरनपुर के सरबजीत पकड़ा गया है। उसकी जानकारी कराई गई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। - सुकीर्ति माधव, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें