फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियोरिया जंगल में पुलिस का छापा, 195 लीटर शराब बरामद

विज्ञापन
दियोरिया पुलिस ने पकड़े आरोपी और बरामद कच्ची शराब। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। पंचायत चुनाव और बदायूं में चार लोगों की मौत के बाद कच्ची शराब को लेकर चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। दियोरियाकलां के जंगल से दो शराब तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा। इनके पास से 195 लीटर शराब और उपकरण बरामद हुए। दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गांव-गांव संभावित दावेदारों की ओर से शराब बांटी जा रही है। इसे लेकर कच्ची शराब की डिमांड बढ़ गई थी। पिछले दिनों बदायूं जिले में संभावित प्रत्याशी की ओर से बांटी गई कच्ची शराब पीकर चार लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से अलर्ट जारी करते हुए अभियान तेज कर दिया था। कोतवाल दियोरियाकलां मनीराम सिंह ने सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार तड़के साढ़े चार बजे दियोरियाकलां जंगल में दबिश दी। इस दौरान बिलसंडा थाना क्षेत्र के पसगवां गांव निवासी बबलू सिंह पुत्र विक्रम और मनोज कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र सेवाराम को गिरफ्तार किया। 195 लीटर कच्ची शराब और उपकरण बरामद हुए। एसपी किरीट कुमार ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। कच्ची शराब को लेकर सख्ती से अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी बबलू पर हत्या, एससीएसटी एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम के मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे आरोपी मनोज पर मारपीट और आबकारी अधिनियम के दो पुराने मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें