फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में पंजाब पुलिस का छापा, बरामद की गईं छह कार्टन प्रतिबंधित दवाएं

Thu, 16 Jul 2020 12:24 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एनडीपीएस एक्ट के एक अपराधी से बरामदगी के लिए पंजाब पुलिस बुधवार को पीलीभीत पहुंची और शहर के बीच स्थित चुंगी मालगोदाम में छापा मारा। पुलिस ने एक ट्रांसपोर्टर के पास से प्रतिबंधित दवाओं के छह कार्टन बरामद किए। 

विज्ञापन


ये कार्टन गाजियाबाद से पूरनपुर के एक मेडिकल स्टोर में भेजने के लिए लोड हुए थे। पंजाब पुलिस ने बरामद दवाओं को कब्जे में ले लिया। स्थानीय पुलिस ने भी पूरे मामले की जानकारी जुटाई। घटना के चलते ट्रांसपोर्टरों में खलबली मची हुई है।

बरनाला के थाना धनोला में 23 मई को एनडीपीएस एक्ट के तहत एक रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में पंजाब पुलिस ने रोहिणी (दिल्ली) के सेक्टर सात के रहने वाले हरीश भाटिया को 11 जुलाई को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो सामने आया कि गाजियाबाद के गोल्डन ट्रांसपोर्ट से एक ट्रक में छह कार्टन प्रतिबंधित दवाएं पीलीभीत के पूरनपुर में सिटी मेडिकल स्टोर के लिए भेजी गई हैं। 

इसका पता लगने पर पंजाब पुलिस ने गाजियाबाद के गोल्डन ट्रांसपोर्ट के मालिक अनिल कश्यप से बात की। इसके बाद छह कार्टन दवा पूरनपुर न ले जाकर शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में विक्रम ट्रांसपोर्ट पर मंगलवार शाम को उतरवा दी गई। 
 

उधर बरनाला (पंजाब) पुलिस कंट्रोल रुम के डीएसपी रक्षपाल सिंह टीम के साथ छानबीन में लगे हुए थे। बुधवार सुबह 10 बजे टीम के साथ विक्रम ट्रांसपोर्ट पर पकड़े गए अपराधी हरीश भाटिया के साथ पहुंचे। यहां से छह कार्टन प्रतिबंधित दवाएं बरामद कर ली गईं। 

इसका पता लगने पर सीओ सिटी प्रवीण मलिक, कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी भी मौके पर पहुंचेऔर पंजाब पुलिस से पूरे मामले की जानकारी जुटाई। इसके बाद आला अधिकारियों को कार्रवाई से अवगत कराया गया। 

फिर विभागीय कार्रवाई पूरी कर पंजाब पुलिस बरामद माल के साथ रवाना हो गई। हालांकि ये कार्टन किसने रखवाए थे, इसके बारे में न तो पंजाब पुलिस कुछ बता सकी, न ही गाजियाबाद का ट्रांसपोर्टर।

स्थानीय पुलिस भी पड़ताल में जुटी
पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद अब जिला स्तर पर भी पुलिस मामले का संज्ञान ले रही है। अधिकारियों से मिले निर्देश के बाद यह पता लगाया जा रहा है कि इससे पहले भी प्रतिबंधित दवाओं की खेप जनपद में पहुंचती रही है। 

चूंकि अब तक ट्रांसपोर्ट पर इसे लोड कराने वाले की पहचान स्पष्ट नहीं हुई है, इसलिए बहुत ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई हैं।
 
विज्ञापन

पूरनपुर का मेडिकल स्टोर भी खंगाला
जिला मुख्यालय पर पंजाब पुलिस ट्रांसपोर्ट से प्रतिबंधित दवाएं बरामद करने के दौरान नगर के सिटी मेडिकल स्टोर का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम के संग स्थानीय पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर छानबीन की। 

सीओ योगेंद्र कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेमसिंह, कोतवाल एसके सिंह की अगुवाई में हुई कार्रवाई के दौरान दवाओं को चेक किया गया। मगर कोई प्रतिबंधित दवा नहीं मिली। इस दौरान अन्य कई मेडिकल स्टोर बंद कर उनके संचालक खिसक लिए।

सीओ सिटी प्रवीण मलिक ने कहा कि एनडीपीएस के एक मामले में पंजाब पुलिस ने छापा मारा था। एक अपराधी से मिले सुरागों के बाद एक ट्रांसपोर्ट से छह कार्टन दवाएं लेकर टीम गई है। पूरे प्रकरण को लेकर स्थानीय स्तर पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें