फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरात में हुए गोलीकांड को नकारती रही पुलिस, युवक की मौत पर सामने आई सच्चाई

Fri, 23 May 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में एक मई को बरात में हर्ष फायरिंग की घटना को नकारने वाली पुलिस के दावों की हकीकत युवक की मौत के बाद सामने आ गई। उसकी पत्नी ने बरात में घटना का हवाला देकर मृतक के फुफेरे भाई पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

घटना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पतरसिया में एक मई की रात हुई थी। बरात में हर्ष फायरिंग का शोर मचा था। इस मामले में बरेली के थाना भुता के ग्राम खरदहा इलाका गजनेरा निवासी पूनम देवी ने बरखेड़ा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक मई को वह अपने पति के साथ गांव पतरसिया में एक बरासत में आई थी। द्वारचार के समय किसी बात को लेकर पति राजीव गंगवार 40 की उसके फुफेरे भाई अनिल गंगवार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस बात को लेकर अनिल ने तमंचे से जान से मारने की नियत से पति के पेट में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में परिजन उसे बरेली के अस्पताल ले गए। जहां 20 मई की रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। इस मामले में शुक्रवार को पत्नी ने बरखेड़ा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ हत्या की नामजद तहरीर दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मृतक राजीव के दो पुत्र और एक पुत्री शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें