पीलीभीत। रंजिशन गांव के ही चार लोगों ने युवक से मारपीट की। बचाने आए चाचा और उनकी पत्नी को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा। तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर मिलने पर गजरौला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम बिठौरा कलां निवासी चेतराम ने गजरौला पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनका भतीजा अरविंद कुमार घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही तुलाराम, विनोद कुमार, सागर और भगवानदास वहां पहुंचे और रंजिशन उससे मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उनके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोपी भगवानदास ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बचाव करने पहुंची पत्नी राधा को भी आरोपियों ने पीटा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।