पीलीभीत। जमीन को लेकर हुई महिला राजेश्वरी देवी की हत्या के मामले में अभी पुलिस को ठोस साक्ष्य नहीं मिले है। शनिवार को सीओ ने महिला के पति और अन्य लोगों से जानकारी जुटाई है। हालांकि, पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बरहा में राजेश्वरी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने एक संदिग्ध को राजेश्वरी देवी के परिवार वालों की निशानदेही पर उसी दिन हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। इसके बाद दो लोगों को पुलिस ने और हिरासत में लेकर पूछताछ की, मगर ठोस साक्ष्य नहीं मिल पाए। शनिवार को सीओ ने सुनगढ़ी थाने विवेचक और एसओजी टीम से घटना के खुलासे के लेकर वार्ता की।
घटना से जुड़ी जानकारियों को लेकर राजेश्वरी देवी के पति और अन्य परिवार वालों से सीओ ने जानकारी की। भागे हुए नामजद आरोपियों की धरपकड़ को लेकर दबिश दी जा रहीं है। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि घटना को लेकर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।