फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अब एलएच मिल के जीएम और एजीएम केन पर दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
बरेली-टनकपुर हाइवे पर लगी गन्ने की ट्रॉलियों की कतार। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस को सूचना दिए बगैर बड़ी संख्या में गन्ना किसानों को टोकन जारी करने के मामले में एजीएम एचआर और लाइजनिंग ऑफिसर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद शुक्रवार को जीएम और एजीएम केन भी कार्रवाई की जद में आ गए। पुलिस ने उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को दर्ज मुकदमे में धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन

सुनगढ़ी पुलिस द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया कि पांच मई को गौहनिया चौराहे पर गन्ने की ट्रॉलियां आने से लंबा जाम लग गया। इससे आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा साथ ही एंबुलेंस और सरकारी वाहन भी जाम में फंसे। यातायात पुलिस ने बमुश्किल एक घंटे बाद जाम खुलवाया। गन्ना भी ट्रॉलियों में ओवरलोड था। इस कारण टनकपुर रोड भी क्षतिग्रस्त हो गया। कहा गया कि पूर्व में एलएच शुगर मिल के जीएम केन केबी शर्मा, एजीएम एचआर आशीष गुप्ता, एजीएम केन संजीव राठी, लाइजनिंग ऑफिसर किशन सिंह बिष्ट को टोकन कम करने के लिए बताया गया था। मगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया। एंबुलेंस फंसने से मरीज परेशान हुए तो वहीं सरकारी वाहन फंसने से सरकारी कार्य में बाधा पैदा हुई। सुनगढ़ी पुलिस ने एक दिन पहले ही आईपीसी की धारा 283 में एजीएम एचआर आशीष गुप्ता और लाइजनिंग ऑफिसर किशन सिंह बिष्ट पर मामला दर्ज किया था।
शुक्रवार को मामले में और धाराएं बढ़ाते हुए जीएम केबी शर्मा और एजीएम केन संजीव राठी पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार को दर्ज मुकदमे में सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 (2) (डी) को भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी गन्ने से भरीं ट्रॉलियों की लंबी कतार लगी
पिछले कुछ दिनों से गन्ना किसान बड़ी संख्या में ट्रॉलियों से गन्ना मिल में ला रहे हैं। शुक्रवार को भी शहर में ट्रॉलियों की लंबी कतार लगी। छतरी चौराहे से पहले, मंडी रोड, असम चौराहा, माधोटांडा रोड पर बड़ी संख्या में ट्रॉलियां थीं। रोड की एक लाइन पर ट्रॉलियों को निकाला गया। इसके चलते सामान्य वाहन रेंग रेंगकर चलते नजर आए। इससे जाम की स्थिति भी पैदा हुई।
शहर के अंदर बड़ी संख्या में गन्ने की ट्रॉलियां आने से यातायात व्यवस्था में दिक्कत आई थी। इसके चलते एलएच मिल प्रबंधन के दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इससे पहले मिल के दो अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। - सुनील दत्त, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें