फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: कर्ज के कारण पप्पू ने खुद को मारी थी गोली, पुलिस ने हत्यारोपियों को दी क्लीनचिट, फाइनल रिपोर्ट लगाई

Tue, 23 Jan 2024 06:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पप्पू बख्श की 25 अक्तूबर 2023 को गोली लगने से मौत हो गई थी। उसकी पत्नी ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच के मुताबिक पप्पू ने अपने आप खुद को गोली मारी थी। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
बीसलपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर में पप्पू बख्श की मौत के मामले में पुलिस ने जांच पूरी करते हुए हत्यारोपियों को क्लीन चिट दे दी है। पुलिस का कहना है कि पप्पू ने कर्ज से बचने के लिए खुद को गोली मारी थी। ज्यादा खून बहने से पप्पू की मौत हो गई। पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी पप्पू बख्श की 25 अक्तूबर, 2023 की शाम को सड़क पर गोली लगने से मौत हुई थी। उनकी पत्नी शबीना बेगम ने कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि उनके पति ईंट भट्ठों पर श्रमिक मुहैया कराते थे। 25 अक्तूबर को देर शाम वह श्रमिकों से बात करने बाइक से गांव चौसरा जा रहे थे। 

चौसरा से पहले ही पुलिया के पास घात लगाए खड़े चार लोगों ने उनके काम में प्रतिद्वंदता के चलते उन पर पर जानलेवा हमला कर दिया। तमंचे से चलाई गोली पप्पू की बाई जांघ में लगी। नाजुक हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज से बरेली ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों पर कराई थी रिपोर्ट 
रिपोर्ट में मोहल्ले के ही जमाल, बबलू, हसनैन और गांव रसायाखानपुर निवासी दूल्हा मियां को नामजद किया गया था। कोतवाल अशोक पाल के मुताबिक घटना के समय चारों आरोपी बाहर थे। 

जांच में पता चला कि पप्पू पर कई लोगों का कर्ज हो गया था। इसलिए पप्पू ने घायल होने के लिए खुद को गोली मार ली थी। इत्तफाक से काफी खून बह जाने के कारण उनकी मौत हो गई। बताया कि विभागीय उच्चाधिकारियों से अनुमति के बाद हत्याकांड में फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें