फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने प्रत्याशी के घर से बरामद की अवैध सामग्री

Thu, 26 Nov 2015 11:05 PM IST
Bisalpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने गांव बरखेड़ा यासीन में बुधवार को देर रात प्रधान पद के एक प्रत्याशी द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए मतदाताओं को लुभाने के लिए खरीदकर लाई गई काफी सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांव बरखेड़ा यासीन निवासी प्रधान पद के प्रत्याशी अखिलेश कुमार के घर बुधवार को देर रात छापा मारा। उस समय प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए मतदाताओं को लुभाने के लिए सामग्री का वितरण कर रहा था। पुलिस को देखकर प्रत्याशी भाग गया। यद्यपि पुलिस कर्मियों ने दौड़कर प्रत्याशी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हत्थे नहीं लगा। पुलिस को देखकर समर्थक भी भाग गए थे। पुलिस ने अवैध रूप से वितरण करने के लिए लाई गई सामग्री बरामद कर ली है। बरामद सामग्री में बड़ी संख्या में साड़ी, शराब की बोतलें, पैंट, शर्ट के पीस और मिठाई के डिब्बे शामिल हैं। हलका दारोगा भारत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जिसमें गांव बरखेड़ा यासीन निवासी अखिलेश कुमार को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें