फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे तक बाजार में पैदल घूमे एसपी

Wed, 04 Feb 2015 11:58 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी के आदेश पर मंगलवार की देर शाम एसपी जितेंद्र कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ शहर की प्रमुख बाजारों में पैदल घूमकर रूट मार्च किया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और लोगों की तलाशी ली गई और उनका सत्यापन कराने के बाद मौके से जाने दिया। इससे बाजार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


डीजीपी ने सभी जिलों पुलिस अधिक्षकों को निर्देश दिए थे कि वह खासतौर पर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों व संवेदनशील स्थानों का भ्रमण करेंगे और संदिग्धों की तलाशी लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी। इसी क्रम में मंगलवार की देर शाम एसपी जितेंद्र कुमार शाही शहर कोतवाली पहुंचे।

जहां से भारी पुलिस बल के साथ शहर के मोहल्ला साहूकारा, सर्राफा बाजार, ड्रमंडगंज चौराहा, लाल रोड, चूड़ी वाली गली आदि में रूट मार्च किया और संदिग्ध लगने वाले लोगों से पूछताछ की। मौके पर ही सत्यापन कराने के बाद उन्हें छोड़ा। करीब दो घंटे चली पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट मार्च के दौरान सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह, शहर कोतवाल अतुल प्रधान, प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें