बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने के मामले की शुक्रवार को 10 माह बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली।
दियोरिया कोतवाली के गांव मधवापुर निवासी उग्रसेन ने बताया कि उनकी पत्नी रुकमणि और पुत्रवधू मंगलेश कुमारी में आठ अगस्त 2023 को कहासुनी हो गई थी। मंगलेश कुमारी की सूचना पर उसके मायके से तीन लोग उसी दिन घर आए। उस समय उग्रसेन घर में मौजूद नहीं थे।
उन लोगों ने रुकमणि से गाली-गलौज की, डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद वे चले गए। उग्रसेन जब घर आए, तब उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई। उग्रसेन अब तक पत्नी का उपचार कराता रहा। कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि उग्रसेन की तहरीर पर मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में बीसलपुर कोतवाली के गांव चुर्रासकतपुर निवासी कल्याण राय, रवि प्रकाश और सुनील कुमार को नामजद किया गया है। संवाद