फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली, आठ गिरफ्तार

Wed, 16 Apr 2025 12:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में पुलिस ने आठ पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी पशु काटने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपियों को दबोच लिया। 
विज्ञापन
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर में पशु काटने की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार रात आरोपियों की घेराबंदी की। आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में गांव शेरपुरकलां का मोहम्मद कमर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने कमर सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने गांव रंपुरा और महादिया रोड किनारे संरक्षित पशुओं की हत्या कर अवशेष फेंके थे।

विज्ञापन


कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि संरक्षित पशु को ले जाने की सूचना पर गांव खमरिया के समीप आरोपियों की घेराबंदी कर उनको आत्मसर्मपण को ललकारा गया। इस पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की। गोली लगने से शेरपुरकलां निवासी मोहम्मद कमर घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने मोहम्मद कमर, शेरपुर के ही अकरम, राहत उर्फ छोटू कुरैशी, जावेद कुरैशी, फहीम कुरैशी, नगर के मोहल्ला साहूकारा कुरैशिान निवासी इसरार, मोहल्ला खानका निवासी शाहिद, आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें- UP News: आतंकी इनामुल हक समेत 27 मांस तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, बरेली पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन तमंचा, छह कारतूस, खोखा, पशु हत्या के उपकरण, बाइक, दो मोबाइल और संरक्षित पशु को बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने ही गांव रंपुरा और गांव महादिया जाने वाले रास्ते के समीप संरक्षित पशुओं की हत्या कर अवशेष फेंके थे। आरोपी छुट्टा पशुओं की हत्या कर मांस बिक्री करते थे।

विज्ञापन

संरक्षित पशु की पीटकर मार डाला, रिपोर्ट दर्ज
सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव बिलबुझिया निवासी ताराचंद के पुत्र रमेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि सात अप्रैल को उनकी गाय का बछड़ा गांव के रामचंद्र के पुत्र रमेश के घर में घुस गया। रमेश ने उसकी डंडे से पिटाई की। पीटते हुए घर के बाहर लाए गए बछड़ा की मौत हो गई। इंस्पेक्टर सेहरामऊ उत्तरी संजय सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें