पीलीभीत में सऊदी अरब से लौटकर भाइयों के साथ कैंटीन चला रहे आरिफ को पुलिस उठा ले गई। परिवार के मुताबिक बरेली पुलिस उसे पकड़कर ले गई है। हालांकि, बरेली पुलिस के अधिकारियों ने ऐसी किसी कार्रवाई से इनकार किया है।
सोमवार दोपहर पीलीभीत के फीलखाना मोहल्ला निवासी आरिफ पुत्र जमील को पुलिस पकड़कर ले गई। इससे पहले सुनगढ़ी पुलिस ने आरिफ के तीन भाइयों को पकड़ा था। उनसे आरिफ को बुलाने के लिए कहा गया। दोपहर में परिजनों ने आरिफ को पुलिस के हवाले किया तो उसके भाइयों को छोड़ दिया गया। इसके बाद पुलिस टीम आरिफ को साथ ले गई। सुनगढ़ी पुलिस ने उन्हें बताया कि आरिफ को बरेली पुलिस ले गई है।