फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सिनेमा घरों, बस अड्डों को खंगाला

Mon, 25 Jan 2016 12:32 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गणतंत्र दिवस को लेकर सतर्क पुलिस ने शहर में अभियान चलाकर सिनेमा घरों, चौराहों और बस अड्डों पर चेकिंग की। इस दौरान दो पहिया, चौपहिया वाहनों को रोक कर संदिग्धों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब छह बजे सीओ सिटी यशवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड के साथ स्टेशन रोड पर स्थित एक सिनेमा हॉल पहुंची। टीम ने सिनेमा हॉल के अंदर मौजूद लोगों की तलाशी ली और अत्याधुनिक उपकरणों के सहारे सिनेमा हॉल खंगाला। इसके बाद टीम ने स्टेशन रोड पर खड़े वाहन चेक किए। आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों को रोककर तलाशी ली। देर रात तक पुलिस के चले इस अभियान से लोगों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान सदर कोतवाल देवराज राठी, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
 
बिना इंट्री बार्डर से प्रवेश नहीं करेंगे वाहन
पीलीभीत। गणतंत्र दिवस के मद्दे नजर नेपाल और उत्तराखंड से जुड़ी जिले की सीमा पर विशेष चौकसी रहेगी। बार्डर से जुड़े सभी रास्तों पर रविवार को बैरियर लगा दिए गए। जहां से आने-जाने वालों की सघन तलाशी तो ली ही जाएगी साथ ही आवागमन करने वालों को अपने नाम पते व मोबाइल नंबर आदि भी वहां रखे रजिस्टर पर दर्ज करना पड़ेगा। एसपी के निर्देश पर सीमा से जुड़े मार्गों पर देर सायं से चेकिंग भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बार्डर पर लगाए बैरियर: एसपी
एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिले की सीमाएं नेपाल और उत्तराखंड से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि बार्डर से जुड़े सभी मार्गों पर बैरियर बनाकर रविवार की देर सायं से चेकिंग शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी सभी प्रकार के वाहनों की 24 घंटे सघन तलाशी लेंगे। बैरियरों पर एक रजिस्टर भी उपलब्ध कराया गया है। जिसमें आने-जाने वाले सभी वाहनों का नंबर, चालकों के नाम-पते और गुजरने का समय आदि लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें