फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त करने की सूचना पर पहुंची पुलिस, सतर्कता बढ़ाई

Sun, 14 Jun 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र स्थित वल्लभनगर कॉलोनी में दूसरे समुदाय के एक धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस सतर्क हुई। क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वल्लभनगर कॉलोनी में स्थित दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के कुछ हिस्से को क्षतिग्रस्त देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। शाम को लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसपर इंस्पेक्टर नरेश त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन किसी भी व्यक्ति ने घटना को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी।
इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र करने की कार्रवाई शुरू कर दी। किसी भी तरह की अफवाह या अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीकैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही घटना के समय क्षेत्र में मौजूद लोगों की गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि धार्मिक स्थल को क्षति पहुंचाने वालों की पहचान के लिए सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सीसी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषियों को चिह्नित किया जाएगा। मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें