फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर में चिकित्सक की कुर्सी खाली, फॉर्मासिस्ट ने देखे मरीज

Sun, 14 Jun 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर के नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी -संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत/पूरनपूर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों को लाभ के बजाय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को आयोजित मेले में कहीं चिकित्सक गायब रहे तो कहीं फार्मासिस्ट ने मरीज देखे।
विज्ञापन

पूरनपुर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को हुए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में चिकित्सक की कुर्सी खाली रही। फार्मासिस्ट ने मरीज देखे व दवाएं बांटी। आरोग्य मेले में मलेरिया, टाइफाइड की चार जांचें हुईं। दोपहर साढ़े तीन बजे तक 48 मरीज पहुंचे। अधिकांश मरीज बुखार, खांसी के रहे। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अंकित कुमार की ड्यूटी रही। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक उनकी कुर्सी खाली रही। फार्मासिस्ट आलोक ने मरीजों को देखा। फार्मासिस्ट आलोक कुमार ने बताया कि डॉ. अंकित कुमार सीएचसी की इमरजेंसी में किसी अन्य चिकित्सक के न होने पर वहां गए हैं। डॉ. अंकित ने बताया कि सीएचसी इमरजेंसी में डॉ. सूरज पांडेय की ड्यूटी थीं, लेकिन वह खंड विकास सभागार में स्वास्थ्य शिविर में गए हैं, इसीलिए वह इमरजेंसी ड्यूटी में आ गए।
शहर के पुराना अस्पताल पीएचसी पर डाॅ. जनमेजय सिंह और डाॅ. पंकज राजवंशी ने 90 से अधिक मरीजों को देखा, इनमें बच्चे व बुजुर्ग की संख्या काफी रही। इनमें सिर दर्द, चक्कर, बेचैनी, शरीर में कमजोरी, डिहाइड्रेशन की शिकायतें देखने को मिली। जोशीटोला पीएचसी पर डाॅ. अफसान ने 120 से अधिक मरीजों का परामर्श लिया, यहां गर्मी के कारण कमजोरी, लू से ग्रस्त मरीजों की संख्या रही। गर्भवती महिलाओं को फाॅलिक एसिड, विटामिन और कैल्शियम की दवाएं दी गईं। पीएचसी बागगुलशेरखां में चिकित्सक ने 81 मरीजों को परामर्श लेने के साथ गर्मी को देखते हुए आए मरीजों को नियमित ओआरएस लेने के साथ धूप में निकलने से एहतियात बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन


000



पंडरी में उमड़ी मरीजों की भीड़, 154 ने लिया परामर्श
न्यूरिया। ग्राम पंडरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 154 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें डिहाइड्रेशन, बुखार, पेट दर्द, त्वचा रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप तथा गर्मी से संबंधित अन्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और जरूरत के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराईं। संवाद

बीसलपुर में त्वचा, वायरल बुखार के बढ़े मरीज
बीसलपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ. पराग अग्रवाल ने 71 मरीज देखे। फार्मासिस्ट अमित कुमार ने उन्हें दवाई दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी नवदिया में डॉ. चिराग अरोड़ा ने 65 मरीज देखे। फार्मासिस्ट यतेंद्र कुमार ने दवा वितरण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुर्रा सकतपुर में डॉ. कमलेश गंगवार ने 56 मरीज देखे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर में डॉ. ललिता रस्तोगी ने 55 मरीज देखे। खांडेपुर के अलावा अन्य किसी भी मेले में महिला डॉक्टर मौजूद नहीं रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें